ताजा खबर

ईरान में 14 वर्षीय किशोरी की पति ने पीटकर हत्या की, कुछ दिन पहले ही दिया था बच्चे को जन्म

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 28, 2026

तेहरान: ईरान में 14 वर्षीय किशोरी सोगंद मोश्तारेकी की उसके 20 वर्षीय पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, सोगंद ने कुछ दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था और उसने पति से अपने परिवार से मिलने की बात कही थी। ईरान ह्यूमन राइट्स (आईएचआर) के मुताबिक, आरोपी पति ने अपराध स्वीकार कर लिया है और पारिवारिक विवाद को वजह बताया है। केर्मन प्रांत की रहने वाली सोगंद प्रसव के लिए जाते समय एक सड़क हादसे में बाल-बाल बची थीं और सुरक्षित बच्चे को जन्म दिया था।

आईएचआर ने बताया कि आरोपी पति ने सोगंद के परिवार से संपर्क पर पाबंदी लगा रखी थी और बाहर जाते समय उसे घर में बंद कर देता था। रिपोर्ट में कहा गया कि यह घटना जबरन शादी के गंभीर नतीजों को दिखाती है। इसी दिन फार्स प्रांत में जबरन विवाह की शिकार 21 वर्षीय गर्भवती सेपिदेह रायसी की भी उसके पति द्वारा हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में पश्चिमी ईरान के सनंदाज में 19 वर्षीय गर्भवती हेलिया फत्ताही की कथित ऑनर किलिंग का मामला सामने आया था। आरोप था कि रिश्ते के चलते गर्भवती होने पर माता-पिता ने उसे गोलियां खिलाने व पीटने के बाद तकिए से दम घोंटकर मार डाला। इस मामले में माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्होंने हत्या की बात कबूली थी।


वडोदरा और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. vadodaravocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.